A2Z सभी खबर सभी जिले की

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी

IMG 20250207 WA0027

अयोध्या

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन

मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व MLC कामेश्वर चौपाल (69) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट थे।

कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कामेश्वर चौपाल को प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। वह बिहार के सुपौल के रहने वाले थे।

कामेश्वर चौपाल वह शख्स थे, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी। उस समय में वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्वयंसेवक थे।

चौपाल ने संसदीय चुनाव भी लड़ा था, हालांकि हार गए। दो बार 2002 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!