A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उर्स शैखे तरीका में अकीदत मंदो का उमड़ा भारी हुजूम

 

*अमेठी जायस* खानकाह अहमदिया अशरफिया जायस में 5/2/2025 को सालाना उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में अकीदत मंदो की भीड़ उमड़ी। हिंदुस्तान के कई राज्यों से मुरीदो की हुई हाजरी। जानकारी के मुताबिक बता दें कि उर्स का प्रोग्राम सुबह 5 बजे से ही शुरू हो गया था। कुरान खानी का प्रोग्राम होने के बाद। शैखे तरीकत रहबर ए शरियत हजरत सैयद नईम अशरफ अशरफी जिलानी की दरगाह शरीफ पर चद्दर पेश किया गया। और फातिहा पढ़ने के बाद जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में नातो मन्क़बत और बयानात हुए शैखे तरीकत की शान में भी मन्क़बत भी पढ़े गए। उसके बाद मदरसे के हाफिज और आलिम का कोर्स पूरा करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी की गई। जेरे सरपरस्ती हजरत सैयद कलीम अशरफ अशरफी जिलानी साहब वली अहेद खानकाह अहमदिया अशरफिया हजरत सैयद जमाल अशरफ साहब और हजरत सैयद कसीम अशरफ साहब प्रोफेसर डॉक्टर हजरत सैयद अलीम अशरफ साहब हजरत सैयद फहीम अशरफ साहब हजरत सैयद शमीम अशरफ साहब हज़रत सैयद काशिफ अशरफ साहब और अहले खानदान इस प्रोग्राम में उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!