A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिप्लोमा किया योग में, कराने लगीसिजेरियन डिलीवरी: मुरादाबाद मेंमहिला-बच्चे की जान लेने वाली रेहाना परFIR; स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल सील किया

रेहाना के आस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

मुरादाबाद में मां और बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्यमहकमा हरकत में आया है। योग के डिप्लोमे के दमपर सिजेरियन डिलीवरी करने वाली फर्जी डॉक्टर रेहानाके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकेअस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।

कुंदरकी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सौरभ का कहना हैकि रेहाना के पास नेचुरोपैथी का डिप्लोमा BYNS है।इस डिप्लोमा के आधार पर नेचुरल चिकित्सा जैसे योग,प्रणायाम, ध्यान, रोगियों का आहार आदि तरह के उपायकिए जा सकते हैं। लेकिन अस्पताल संचालित नहींकिया जा सकता। जबकि कुंदरकी के गांव इमरतपुरसिरसी में रेहाना ने बाकायदा अस्पताल खोल रखा था।वो वहां महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी भी करा रहीथी।इमरतपुर सिरसी की रहने वाली पूजा (22 साल) कीभी उसने सिजेरियन डिलीवरी की थी। इसी दौरानपूजा और उसके नवजात बच्चे की गलत नस कटनेकी वजह से मोत हो गई थी। इस मामले में स्वास्थ्यविभाग ने अब रेहाना के अस्पताल को सील कर दियाहै। चिकित्साधीक्षक का कहना है कि रेहाना के खिलाफएफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!