गोयल इंटर प्राइजेज द्वारा जीएसटी चोरी का मामला हुआ उजागर
बस्ती मण्डल
गोयल इंटर प्राइजेज द्वारा जीएसटी चोरी का मामला हुआ उजागर
बस्ती।गोयल इंटर प्राइजेज द्वारा जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें बस्ती जनपद में बड़े पैमाने पर फर्म स्थापित कर बिजनेस करने वाले व्यापारियों द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही है। शहर में स्थित गोयल इंटरप्राइजेज गांधीनगर के बड़े व्यवसाय द्वारा जीएसटी में बड़ा खेल खेला जा रहा है।
इस मामले में पता चला है कि गोयल इंटरप्राइजेज द्वारा पंक्की विल न बनाकर कच्चे विल पर बिक्री की जा रही है। जब कस्टमर द्वारा पंक्की विल मांगा जाता है, तो उन्हें पक्की विल की जगह कच्चा विल दिया जाता है। इस मामले की शिकायत लखनऊ तक पहुंची है।
यह मामला जीएसटी चोरी के बड़े खेल का हिस्सा है, जिसमें व्यापारी जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। इस मामले में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।













