उत्तर प्रदेश

वन विभाग की मिली भगत से काटे जा रहे सड़क किनारे लगे प्राचीन हरे आम के पेड़

जिला अयोध्या 

वन विभाग की मिली भगत से काटे जा रहे सड़क किनारे लगे प्राचीन हरे आम के पेड़

एसडीओ बता रहे 10 हरे आम के पेड़ काटने की दी है परमिट

सवाल यह कि सडक किनारे के पेड़ की वन विभाग ने कैसे जारी कर दी परमिट

अयोध्या। सोहावल तहसील अन्तर्गत रौनाही से डयौढ़ी बाजार मार्ग पर परशुरामपुर गांव के पास आम के हरे पेड़ों की तीन दिन से लगातार कटान जारी है। सभी पेड़ सडक की पटरी पर हैं। जो पीडब्ल्यूडी क्षेत्र में आते हैं। किन्तु वन विभाग के एसडीओ का कहना है कि वहाँ 10 पेड़ काटने की परमिट जारी की गई है। वन विभाग के अधिकारी परमिट की आड़ में सरकारी हरे पेड़ कटा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियो के इस खेल से सरकारी राजस्व की हानि हो रही है। बड़ा सवाल यह है कि यदि जैसा कि एसडीओ बता रहे हैं कि पेड़ किसान के हैं। उसे जरूरत है तो 10 पेड़ काटने की परमिट जारी कर दी गई है। नियमत: किसी किसान को 10 हरे पेड़ काटने की एकसाथ परमिट जारी ही नहीं की जा सकती है, फिर वन विभाग के अधिकारी कैसै हरे पेड़ काटने की परमिट जारी कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में डीएफओ व डीएम से शिकायत की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!