A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं/ उझानी उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी

बदायूं जनपद उत्तर प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ -संवाददाता -भूदेव प्रसाद

 

“एचआईवी – एड्स की एडवोकेसी मीटिंग/ कार्यशाला  आयोजित”

बदायूं/ उझानी उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के द्वारा जिला चिकित्सालय पुरुष बदायूं में संचालित  संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की एडवोकेसी मीटिंग /कार्यशाला का आयोजन कार्यालय खंड विकास उझानी बदायूं के सभागार कक्ष में आयोजित की गई |

कार्यशाला का शुभारंभ

एस. डी. एम .नम्रता  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कप्तान सिंह यादव एवं  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद जावेद  एवं  जिला क्षय रोग  अधिकारी डॉ विनेश कुमार जी , एम. ओ. आई. सी.  उझानी डॉ राजकुमार गंगवार खंड विकास अधिकारी सर्वज्ञ अग्रवाल उझानी ब्लॉक प्रमुख बदायूं के द्वारा किया गया | सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों का ग्रीन वेलकम किया गया और मोमेंटो भी दिया गया | डॉक्टर कप्तान सिंह द्वारा एचआईवी- एड्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर चर्चा की गई तथा एचआईवी – एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए चार कारणों एवं बचाव के बारे में  आम जनमानस को जागरूक करने की बात की गई एवं संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के बारे में भी बताया गया एवं डॉक्टर विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी सहभागियों को बताया गया एचआईवी एड्स जैसी बीमारी से कैसे बचा जा सकता है

इस मीटिंग / कार्यशाला में

संपूर्ण सुरक्षा केंद्र काउंसलर राजेश कुमार सागर

संपूर्ण सुरक्षा केंद्र एल टी दिनेश कुमार पाली ‌,

संपूर्ण सुरक्षा केंद्र मैनेजर रोहित सक्सेना

संपूर्ण सुरक्षा केंद्र ओ आर डब्ल्यू  आकाश सक्सेना, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र ओ आर डब्ल्यू अमन कुमार, फैमिली प्लानिंग काउंसलर मोहित जिला अस्पताल  पुरुष बदायूं, सी एच सी उझानी आई सी टी सी काउंसलर रेशम वती , टी आई एन जी ओ ,दिशा कलस्टर बरेली , शिवम रस्तोगी एवं  आशा सामुदिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी बदायूं एवं सभी स्वास्थ्य विभाग स्टाफ आदि उपस्थित रहे | अंत में डॉक्टर कप्तान सिंह जी द्वारा आभार व्यक्त कर मीटिंग का समापन किया गया |

Back to top button
error: Content is protected !!