उत्तर प्रदेशबस्ती

60 वर्षीय व्यक्ति नें 6 वर्षीय मासूम सँग दुष्कर्म की कोशिश की

 

मासूम से 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बस्ती 14 फरवरी 25.

दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

आरोपी ने बच्ची को नमकीन खिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने संभाला मामला

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना दुबौलिया थाने को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश जारी, सीओ हरैया ने दिया बयान

सीओ हरैया संजय सिंह ने बताया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र में कल sham7 बजे पुलिस को सूचना मिली की एक 6 साल की बच्ची के साथ उसी के गाँव के रहने वाले मेरा राम उम्र लगभग 60 वर्ष द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई |

उन्होंने कहा कि मामले में थानाध्यक्ष दुबौलिया को उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना से गांव में आक्रोश है और लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!