A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर चेक रोड विवाद का किया निस्तारण, दिये अवशयक निर्देश

पीलीभीत। चकरोड विवाद का निसतारण ना होने पर डीएम ने स्थलीय जायजा लिया और अधिकारियों को प्रकरण का गुणवत्ता परख निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही चक रोड प्रकरण का मौके पर निदान करा दिया। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरसा सरदाह निवासी मनोज कुमार पुत्र भूपराम ने चकरोड विवाद को लेकर 12 दिसंबर 2024 हुआ 11 जनवरी 2025 को एसडीएम सदर को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का सामाधन नहीं हुआ इसके बाद आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को डीएम में स्थलीय निरीक्षण कर विवाद का निपटारा किया। मौके पर शिकायतकर्ता की फीडबैक भी लिया। आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत में कहा गया था की सिरसा सरदाह गांव में भूमि गाटा संख्या 446 रकवा 0.458 हेक्टेयर पर पूर्व में नक्शे में चकरोड अंकित है। उसने खेत का गन्ना निकालने की बात गांव के ही पवन पुत्र कढ़ेराम से कहीं तो पवन पुत्र कढ़ेराम ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी जिसमे अधिकारियों को गाली गलौज भी की जिसकी रिकॉर्डिंग मोबाइल में रिकॉर्ड है। शिकायत का निपटारा करने मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार पहुंचे थे उन्होंने विवादित चकरोड को देखा और सीमांकन कर तूदों को खेतों से हटाकर चकरोड में लगाने का आदेश दिया। वही मनरेगा से डाली गई मिट्टी के समतल ना होने पर नाराज़गी जताई। मौके पर तहसीलदार सदर अर्चि गुप्ता, राजस्व निरीक्षक मान सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल ज्योति सिंह, ग्राम प्रधान बेलामती, ग्राम प्रधान पुत्र अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!