
अष्टभुजी माता मंदिर परिसर गोतरा में 130 जोड़ों का विवाह सम्पन्न , जिला पंचायत अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं
सीधी । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत कन्या विवाह/निकाह के कार्यक्रम में अष्टभुजी माता मंदिर परिसर गोतरा में 130 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। विवाहोपरांत नव विवाहित जोड़ों ने मा अष्टभुजी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद पंचायत कुसमी की अध्यक्ष श्यामवती सिंह तथा कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी तथा 49 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, उपखण्ड अधिकारी कुसमी प्रिया पाठक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं तथा जनपद पंचायत कुसमी के कार्यालयीन स्टाफ की तरफ से गिफ्ट भी भेंट किया गया।
पूरे वैदिक रीति रिवाजों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से उत्सव का माहौल था। सभी कन्याओं के माता-पिता ने पूरे सम्मान के साथ कन्यादान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की इस योजना ने सभी बेटियों के माता-पिता को चिंता से मुक्त कर दिया है। आज किसी भी गरीब को अपनी बेटी के विवाह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार न सिर्फ बेटियों के गरिमामय विवाह की व्यवस्था कर रही है बल्कि उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए 49 हजार रुपये की सौगात भी दे रही है। कन्याओं के परिजनों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, पुलिस विभाग से थाना प्रभारी कुसमी, बीआरसी, उपयंत्री, सचिव, ग्रामरोजगार सहायक, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग का भी सहयोग सराहनीय रहा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम को संचालित करने में अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष गोतरा मंदिर द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया।
—————–
नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं अधिवक्तागण के साथ की गई बैठक
सीधी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। दिनांक 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु शुक्रवार 14-02-2025 को प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रयाग लाल दिनकर के मागदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के द्वारा समस्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं अधिवक्तागण के साथ प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रयाग लाल दिनकर ने समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित किया कि लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण जिनमें पक्षकार के मध्य सहमति बन सकती है उसे लोक अदालत हेतु चिन्हित करें। श्री दिनकर ने बीमा कंपनी को निर्देशित करते हुये कहा कि बीमा कंपनी राजीनामा योग्य प्रकरण को लोक अदालत हेतु चिन्हित करें ताकि आगे होने वाली प्रीसिटिंग बैठक में आवेदकों के मध्य चर्चा की जा सके।
उक्त बैठक में अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ श्री बृजेन्द्र सिंह, श्री गौतम कुमार गुजरे चतुर्थ जिला न्यायाधीश, सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री लक्ष्मण डोडवे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती शोभना मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री कपिल देव काछी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री अभिषेक साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्धार्थ शुक्ला, श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री बाबूलाल सिंह श्रीवास्तव डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्तागण श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, श्री यज्ञप्रताप सिंह, श्री सूर्यकांत पाण्डेय, श्री उदयकमल मिश्रा,, श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्री विद्याकांत मिश्रा, श्री धर्माेत्तम पाण्डेय, श्री रामराज सिंह चन्देल, श्री अरूण सिंह सेंगर, श्री अरविंद कुमार गोस्वामी, श्री रामभजन गुप्ता, श्री महेश दयाल पटेल, श्री विजय चन्द्र गौतम, श्री महेन्द्र सिंह चौहान, श्री महेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री नन्दलाल पाण्डेय, श्री संतोष कुमार द्विवेदी, श्री महेन्द्र कुमार मिश्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री ऋषभ सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
—————–
जलवायु अनुकूल पंचायतों की क्षमता वृद्धि के लिए जनपद सीधी के सभागार में कार्यशाला आयोजित
सीधी । जिला पंचायत के सहयोग से सीधी जनपद के सभागृह में जनपद पंचायत सीधी की 21 ग्राम पंचायतों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सरपंच, सचिव और सहायक इंजीनियरों को डब्लूआरआई इंडिया और टीआरआई के सहयोग से महात्मा गांधी नरेगा के तहत किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इसके बाद डब्लूआरआई इंडिया की सहयोगी संस्था आईएलआरटी ने जलवायु अनुकूल पंचायतों की क्षमता वृद्धि पर प्रकाश डाला। साथ ही महुआ, कटहल और बांस जैसी वन उपजों को वैल्यू चेन मार्केट लिंकेज से जोड़कर ग्रामीणों की आजीविका कैसे बढ़ाई जा सकती है और भूदृश्य बहाली में योगदान कर सके और पंचायतों को जलवायु अनुकूल बनाया जा सके इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई।कार्यशाला में सीधी जनपद के खंड पंचायत अधिकारी श्री सुभाष श्रीवास्तव, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन श्री अशोक पांडे ने कहा कि ग्राम पंचायत की कार्य योजना में महुआ,कटहल और बांस के पौधों को अपने पौधा रोपण में शामिल किया जाए। डब्लूआरआई इंडिया से सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट श्रीमती ज्योति यादव, टीआरआई से श्री संकेत और आईएलआरटी संस्था से प्रोग्राम मैनेजर श्री हिमांशु भारतद्वाज, संजय शर्मा, राकेश साहू और राज बोहर एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।
—————–
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन
सीधी । स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय विशेष भर्ती अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के निर्देशन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2025 को किया गया। कार्यक्रम में डीएमसीएफएस पुणे, डीएमसीएफएस इस हियरिंग फार मैंनबुकिं/ अनअकैडमी (ऑनलाइन मोड) प्रगतिशील एग्रोटेक/प्रगतिशील बायोटेक/उत्कर्ष आदि कंपनियों ने स्किल डेवलपमेंट/ मैन्युफैक्चरिंग/स्टाफिंग रिक्रूटमेंट/एडु चेक/एग्रीकल्चर/माइक्रो फाइनेंस आदि सेक्टर में ट्रेनिं/रिक्रूटर/कोऑर्डिनेटर एन ए पी एस ट्रेनिंग (अप्रेंटिक)/काउंसलर/टीम लीडर /मैनेजर/सेल्स एग्जीक्यूटिव/फील्ड ऑफिसर (टीसीओ)/(टीसीओ)/रिलेशनशिप ऑफिसर पदों के लिए इंटरव्यू लिए गए जिसमे कुल 293 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। पंजीयन में कंपनी बार अभ्यर्थियों की संख्या- डीएमसीएफएस पुणे- 74 अभ्यर्थी, प्रगतिशील बायोटेक -100 अभ्यर्थी, एग्रोटेक -150 अभ्यर्थी, चौतन्य इंडिया फिन क्रेडिट- 175 रही। कंपनियों ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेकर स्क्रुटनी कर जॉब ऑफर लेटर उनके ईमेल आईडी में प्रेषित करेंगे। जिला नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन डॉ ए के त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो. विनोद कुमार साकेत के नेतृत्व में आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव में ब्रांडिंग प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया समिति के संयोजक डॉ. नागेंद्र सिंह, पंजीकरण संयोजक डॉ. दिलीप कुमार सोनी, उमेश कुमार सोनी प्रो. पुष्पेंद्र कुमार शाह, नियोक्ता समन्वयक समिति के संयोजक डॉ उमेश कुमार विश्वकर्मा,आवास व्यवस्थापक राकेश कुमार प्रजापति तथा डॉ. निवेदिता लखेरा, डॉ. राजलाल पटेल, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. कोमल पांडेय डॉ. शशि कला पटेल, डॉ. कन्हैया लाल प्रजापति, डॉ. राजेश विश्वकर्मा, डॉ. रितु साहू, डॉ. बृजेश सिंह चौहान, डॉ. आशुतोष पांडेय का सहयोग रहा। प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. विनोद कुमार साकेत ने सभी के प्रति सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
—————–
10 वी बोर्ड परीक्षा में लागू रहेगी बेस्ट ऑफ फाइव योजना
सीधी । एमपी बोर्ड ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना को इस वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना पिछले अप्रैल माह में रद्द कर दी गई थी, लेकिन इसे फिर से शुरू किया गया है।
क्या है बेस्ट ऑफ फाइव योजना
इस योजना के तहत कक्षा 10 वी के 6 विषय में से किन्ही पांच विषयों में अगर छात्र पास हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा। इस योजना को बढ़ाने के लिए इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने 11 फरवरी को आदेश जारी किया है। हालांकि छात्रों को पास होने के लिए 33ः अंक लाना तो जरूरी है लेकिन यदि 6 में से एक प्रश्न पत्र में वह फेल भी हो जाता है तो वह पास माना जाएगा। यह योजना दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और सफलता की अधिक संभावना प्रदान करने के लिए लागू की गई है।
छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम तैयार करने में उनके 6 में से 5 सर्वश्रेष्ठ विषयों को शामिल किया जाएगा यदि कोई छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है तो भी उसे पास घोषित किया जाएगा।
—————–
स्टॉप नर्स, ए.एन.एम,पैरामेडिकल स्टॉप व अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 18 से
सीधी । संयुक्त कलेक्टर ने जानकारी देकर बताया कि म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा समूह 5 के अन्तर्गत स्टॉप नर्स, ए.एन.एम,पैरामेडिकल स्टॉप व अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 दिनांक 18.02.2025 से 25. 02.2025 तक केन्द्र कमांक 45001 कमला मेमोरियल कालेज सीधी (प्रथम पाली प्रातः 09 से 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02 से 04 बजे तक) आनलाईन आयोजित की गयी है। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्दों पर रिपोर्टिंग का समय प्रथम पाली में प्रातः 07 बजे से 08.30 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक नियत है।
उन्होंने अधीक्षण यंत्री एम.पी.ई.बी. को निर्देशित किया है कि दिनांक 18.02.2025 से 25.02.2025 तक सीधी जिले के परीक्षा केन्द्र 45001 कमला मेमोरियल कालेज सीधी में विद्युत व्यवस्था/प्रवाह सतत रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही दूरसंचार विभाग सीधी परीक्षा केन्द्र के आस-पास दिनांक 18.02.2025 से 25.02.2025 तक किसी प्रकार की खुदाई से सम्बन्धित कार्य नहीं करेंगे एवं उक्त स्थान पर नेट वर्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से प्रवाह सतत रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।
—————–



