A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा मोहनपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 14.02.2025 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा मोहनपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने ओ.डी. पदाधिकारी एवं गश्ती दल की सजगता और सतर्कता की जांच की। तत्पश्चात उन्होंने थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों को कांडों का त्वरित निष्पादन करने, फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपराधियों/असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आसूचना संकलन करने, प्रभावी पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना के बेहतर रखरखाव एवं आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के लिए संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!