
*कतरास:* संकल्प एजुकेशन अंगार पथरा में रविवार को “शिक्षा से समृद्धि की ओर ” नामक अभिभावक जागरूकता अभियान का शुभारंभ संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो के द्वारा किया गया। सहदेव महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उदघाटन किया। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता शिक्षक ,अभिभावक एवं छात्रों का सामूहिक प्रयास का परिणाम होता है। हम सभी को अपना-अपना दायित्व का निर्वहन पूरे मन से करना चाहिए।
वर्तमान समय में शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा के बिना हम समृद्धि की कल्पना कर ही नहीं सकते। शिक्षा ही एक मात्र हथियार है जो हमारे जीवन को बना सकता है। हम सब को सोच समझकर शैक्षिक निर्णय लेना चाहिए। ठीक ही कहा गया है-
“पूत सपूत तो क्या धन संचय
पूत कपूत तो क्या धन संचय” मौके पर संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, शिक्षक शैलेंद्र यादव ,कुणाल कुमार शर्मा, सुभाष ऋषि, निहाल रंजन, मानसी कुमारी, लवली कुमारी, अभय कुमार, हरेंद्र कुमार रवानी, भवानी कुमार महतो, रिद्धि शर्मा, आदित्य शर्मा, लक्ष्मण कुमार, दया कुमार दास, गोल्डन कुमार, विराट प्रकाश, सोनाक्षी कुमारी, देवराज बास्की, अजय कुमार, निशांत कुमार, आदित्य शर्मा, यश महतो, अक्षत कुमार एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।