
प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट,घटना सीसीटीवी में कैद।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद सती नगर मोहल्ले में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब चार महीने पहले उनकी बेटी कृतिका राठौर को मोहल्ले के ही शिवम शर्मा ने बहला-फुसलाकर ले जाकर शादी कर ली और तब से उसे अपने घर पर ही रखा। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी।
आज किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। आरोप है कि शिवम शर्मा ने अपने साथियों को बुलाकर कृतिका के परिवारवालों से मारपीट की। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।





