
भिवाड़ी जल भराव समस्या का निदान अवश्य होगा।
तिजारा विधायक महंत श्री बालक नाथ योगी जी।
भिवाड़ी जल भराव समस्या के समाधान हेतु आज तिजारा विधायक महंत श्री बालक नाथ योगी जी ने हरियाणा और राजस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की। इस संबंध में महंत श्री बालक नाथ योगी जी ने बताया की जल भराव की समस्या के निदान हेतु वह राजस्थान और हरियाणा सरकार के प्रमुख अधकारियों के साथ मिल कर निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में समय-समय पर बैठक भी की जाती रही है । आज एक बार फिर राजस्थान और हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समस्या के समाधान हेतु विशेष चर्चा की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से समस्या के स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना को धरातल पर लाने के प्रयास जारी है।
जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएगा। समस्या के समाधान हेतु विस्तृत कार्य योजना की तैयार की जा चुकी हैं
।




