
हरदोई में सर्राफा व्यापारी ने पत्रकार पर तानी रिवाल्वर, हत्या की कोशिश, नहीं हुई फायर तो कार पर मारे पत्थर!
हरदोई:—-राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई में पत्रकार हरिश्याम बाजपेयी पर बीती रात जानलेवा हमला किया गया। दबंग सराफा व्यापारी ने नशे में पत्रकार की कार के आगे खड़े होकर रिवाल्वर तान दी, और करीब 10 मिनट तक रोंक कर गोली मार देने का प्रयास करता रहा। हालांकि फायर नहीं हो सकी तो उसने पत्रकार की कार पर पत्थर चला कर मारा जो कि साइड शीशे पर लगा, इसी बीच मौका मिलते ही पत्रकार श्री बाजपेयी अपनी कार को वहाँ से लेकर निकल गए, और घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाँच पड़ताल की।
दरअसल कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के पिहानी रोड स्थित जेके रिसॉर्ट में बीती कल एक वैवाहिक कार्यक्रम था जहाँ दोनों पक्ष आमंत्रित थे, गाड़ी पार्किंग स्थल पर पप्पू महेंद्रा (काशी नाथ सर्राफ) शराब के नशे में खड़े थे, जिन्होंने पत्रकार की कार को हटाने के लिए हनक दिखाने लगे, और अपना परिचय देते हुए रुतबा जमाया, कुछ ही देर में उनका बेटा वहाँ आ गया और अपनी रिवाल्वर निकाल कर पत्रकार की कार के सामने खड़ा हो गया और गोली मार देने का प्रयास करता रहा।
हालांकि बात ज्यादा बढ़ती देख पप्पू महेंद्रा उसे गोली मारने से रोंकते रहे, जब व फायर नहीं कर सका तो गाड़ी पर पत्थर चला दिए, जो कि पत्रकार की कार के शीशे पर लगे। मौके पर खड़े लोगों ने रिवाल्वर ताने देख दहशत में आ गए और काफ़ी दूर जाकर खड़े हुए, कुछ लोगों ने बताया कि रिवाल्वर लिए व्यक्ति पप्पू महेंद्रा का पुत्र था, जो कि आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त भी है। इस तरहँ के कृत्य वाह पहले भी कर चुका है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की इससे पूर्व दोनों हमलावार मौके से भाग निकले। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र दिया गया है।






