A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में ‘सिल्वर जुबली समारोह’ थीम आधारित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया| हिंदी प्राध्यापक मनोहर खनगवाल ने इस दिवस को मनाने के इतिहास के बारे में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भाषा के महत्व को बढ़ाते हुए यूनेस्को ने 1999 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी|यूनेस्को के अनुसार विश्वभर में 8324 भाषाएं है जिनमे से 7000भाषाएँ आज भी प्रचलन में है| इस वर्ष मातृभाषा दिवस की 25वीं वर्षगांठ है| पंजाबी प्राध्यापिका रेनू बाला ने मातृभाषा के महत्व के बारे में बताया कि राष्ट्रीयता से जोड़ती है और देश प्रेम की भावना पैदा करती है| मातृभाषा ही हमें हमारे हमारे देश की संस्कृति इतिहास सामाजिक परम्पराओं से जोड़ने की क्षमता रखती है| अंग्रेजी अध्यापिका खुशबू ने अंग्रेजी भाषा को सरलता से सीखने और उच्चारण करने के लिए कुछ टिप्स दिए तथा विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा बोलने के लिए प्रेरित किया| इस दिवस पर छात्रों ने पोस्टर मेकिंग,निबंध प्रतियोगिता, भाषण, कविता उच्चारण,विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया| छात्र पंकज ने मंच संचालन किया| छात्र प्रदीप,सुमित,संदीप, शिव,मनीष ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाषा शिक्षक गुरदीप सिंह,जगसीर सिंह, शिक्षिका शारदा,सुमन रानी मंजू, सुनीता का विशेष योगदान रहा|प्राचार्य जगदेव सिंह गिल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया|

Back to top button
error: Content is protected !!