A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअमेथीअलीगढ़आगराआजमगढ़उत्तर प्रदेशउत्तराखंडउन्नावओढीशाकर्नाटककर्नाटकाकानपुरकानपूरकुशीनगरकौशाम्बीगढ़वागाज़ियाबादगाजीपुरगुजरातगुमलागोंडागोरखपुरचन्दौलीचित्रकूटछत्तीसगढ़जमशेदपुरजालौनजौनपुरझारखंडझारसुगड़ाझांसीधनबादप्रताप गढ़प्रयागराजफतेहपुरफिरोजाबादबलियाबोकारोरामगढ़रायपुररायबरेलीलखनऊसंबलपुरसरायकेला

होमगार्ड जवान की पत्नी दर दर भटकने को मजबूर

होमगार्ड की तबीयत खराब होने के उपरांत इलाज के दौरान हुई मौत

 

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की तबीयत ज्यादा हुई खराब // सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर, इलाज के क्रम में हुई मौत
फोटो – मृतक होमगार्ड के परिजन
गोड्डा।
जिले के होमगार्ड जवानों को जीते जी संघर्ष करना पड़ता है। अगर होमगार्ड जवान की मौत हो जाए तो उनके परिजनों को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है। ऐसा ही मामला इन दोनों सामने आया है। सिस्टम की बेरुखी का दंश अब इस दुनिया में नहीं रहे होमगार्ड प्रेमानंद मंडल के परिजनों को झेलना पड़ रहा है। दर-दर ठोकर खाने के उपरांत परिजनों ने बताया कि
होमगार्ड प्रमानद मंडल, जिनका बिल्ला नंबर 1055 था। विगत दिनों गोड्डा बिजली विभाग में डियूटी पर प्रतिनियुक्त था। वहां पर इनकी तबियत बिगड़ गई। डियुटी पर तैनात गृहरक्षक प्रमनंद मंडल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण बेहतर इलाज हेतु डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर में ईलाज के दौरान होमगार्ड प्रमानंद मंडल की मौत हो गई।
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि परिजनों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई की सिस्टम से सहयोग मिलना तो दूर होमगार्ड का तबीयत खराब होने के बाद बदली कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सबसे तजूब की बात है कि सरकार एवं मुख्यालय के आदेश के बाद भी प्रमानंद मंडल की तबियत खराब को सुनते ही होमगार्ड की बिजली विभाग से बदली कर दी गई। आज मृत होमगार्ड के परिजन दर-दर भटक रहा है। कोई सुनने और देखने वाला नहीं है। मामले में मृतक होमगार्ड की पत्नी की मांग है कि विभाग एवं सरकार द्वारा देय व मुआवजा यथाशीघ्र दिया जाय। नहीं तो आंदोलन करने को विवश होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!