
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 22 मार्च 2026
===-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छग मे गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में एक बड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुए 08 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए सचिवों पर 15वे वित्त आयोग मद की करोड़ो रूपय से भी अधिक की राशि का अनियमित रूप से भुगतान करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी अनुसार जीपीएम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गौरेला पेन्ड्रारोड जनपद पंचायत के 08 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पंचायत सचिवों पर अनियमित भुगतान से संबंधित वेंडरों को करने का आरोप लगा है। ( प्राप्त जानकारी के अनुसार अनियमित भुगतान की राशि 1•19 करोड़ से भी अधिक की राशि का भुगतान करने का आरोप लगा है) जीपीएम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबित किए गए सचिवों में-: ग्राम पंचायत तेदूमूड़ा सचिव उमाशंकर उपाध्याय, ग्राम पंचायत नेवरी नवापारा के सचिव- भैयालाल करसायल, ग्राम पंचायत आमाडोब के सचिव- ओंकार भानू, ग्राम पंचायत ठाड़पथरा के सचिव- नान्हूदास बघेल, ग्राम पंचायत आमगांव के सचिव- राधेश्याम मरावी, ग्राम पंचायत पूटा के सचिव- रतनसिंह, साल्हेघोरी ग्राम पंचायत के सचिव- राजकुमार शर्मा, हरा॔टोला ग्राम पंचायत के सचिव- त्रिलोकसिंह आदि शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार निलंबन आदेशानुसार अलग अलग ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा लाखों रूपय का गलत तरीके से भुगतान किया गया है । प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सभी भुगतान संबंधित वेंडरों को गलत तरीके से अनियमित भुगतान किए गए हैं। गुरुवार 19 मार्च 2026 को जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि पंचायत सचिवों ने द्वारा किया अनियमित भुगतान का यह कृत्य छत्तीसगढ राज्य पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के विपरीत है, और पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के अनुसार पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। निलंबन समयावधि के दौरान सभी पंचायत सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत गौरेला निर्धारित किया गया है,तथा निलंबन अवधि के दौरान सचिवों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


