A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

स्पा सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा, नियमों के उल्लंघन पर दो सेंटर सील

सिंगरौली (बैढ़न)। जिले में नियम विरुद्ध संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आरपी वैश्य और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में शनिवार को संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत थाना बैढ़न क्षेत्र में संचालित 777 थाई स्पा सेंटर बिलौंजी और केंडल थाई स्पा सेंटर मंगलम पैलेस रोड बिलौंजी की जांच की गई। जांच में इन स्पा सेंटरों द्वारा नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस एवं गुमास्ता शर्तों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार कर दोनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

इन स्पा सेंटरों के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। प्रशासन ने जब इन सेंटरों की गहन जांच की, तो वहां कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते यह सख्त कार्रवाई की गई।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अगर कोई स्पा सेंटर या अन्य व्यवसाय नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचना दें।

जनता में प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कारोबार सही दिशा में संचालित होगा।

इसी प्रकार की ताजा खबरों को जानने के लिए बने रहिए हमारे चैनल के साथ हमारा चैनल आपको सदैव इस प्रकार की ताजा खबरों से रूबरू कराता है तो देखते रहिए वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

सिंगरौली जिला प्रभारी: शिवम कुमार सोनी
चैनल: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!