A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुकेत द्वारा निकाला गया घोष संचलन 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के निर्देशानुसार प्रांत के सभी घोष केंद्रो पर घोष संचलन निकाला गया। नगर कार्यवाह राजकुमार ने बताया कि संचलन शाम 6:17 बजे दूधाखेड़ी माताजी से शुरू हुआ। यह जुल्मी रोड, हाट चौक काली माता मंदिर, महावीर कॉलोनी बालाजी मंदिर, विद्युत विभाग क्षेत्र के शिव मंदिर, पुलिस थाने के शिव मंदिर रामगंजमंडी रोड, जलदाय विभाग शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, भील मोहल्ला, चारभुजा नाथ मंदिर, बड़ा बाजार, गणेश मंदिर, नरसिंह मंदिर माली समाज, गुरु महाराज का आश्रम, नरसिंह मंदिर राठौर समाज, बाबा रामदेव मंदिर वाल्मीकि समाज, शिव मंदिर बड़ा बाजार और लक्ष्मीनाथ मंदिर से होते हुए बालाजी मंदिर पर संपन्न हुआ। इस घोष संचलन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने पर नगर कार्यवाह राजकुमार ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!