A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गन्ना छीलने गए युवक पर बाघ ने हमला कर किया घायल, युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में लगातार तेंदुए और बाघ की दहशत बरकरार है। आए दिन खेतों में विचरण करने की वीडियो वायरल हो रही है। लेकिन वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। कबीरगंज निवासी सूरज कुमार पुत्र राधेश्याम गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत पर गया था। गन्ने में बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार मचने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पहुंच कर शोर शराबा कर उसे बचाया। बाघ युवक को घायल कर छोड़कर गन्ने की खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने युवक को पलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। आए दिन बाघ व तेंदुए ग्रामीणों पर हमला कर रहे है। अभी तक तेंदुए ने कई बकरियां को अपना निवाला बना दिया है। वहीं कुछ दिन पहले एक महिला को भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग कर घायल हुए ग्रामीण को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!