
विद्यालय में बिदाई समारोह आयोजित
झारखंड, गोड्डा ।
जिले के महागामा के उ

त्क्रमित उच्च विद्यालय जमायडीह के शिक्षक मो० हलीमुद्दीन की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हें माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, शॉल, छाता, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते उन्होंने हलीमुद्दीन को सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने कहा कि ये छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय शिक्षक थे इन्होंने अपने विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया बल्कि जीवन मूल्यों को भी सिखाया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकांत मुर्मू ने विस्तार से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्होंने इस विद्यालय में लगभग बीस वर्षों तक सेवा दी और उनके कार्यकाल में ही यह विद्यालय प्राथमिक विद्यालय से उच्च विद्यालय बना।इंटरमीडिएट कॉलेज महागामा के सेवानिवृत्त प्राचार्य सुदेश ब्रह्म ने कहा की ये काफी मिलनसार एवं मृदुभाषी शिक्षक थे। जमायडीह ग्राम पंचायत के मुखिया अशोक यादव ने कहा कि आप भले शारीरिक रूप से हमसे दूर जा रहे हैं लेकिन आपका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। विदाई समारोह में शिक्षक गुंजन कुमार मंडल, राजेश कुमार साह, मो० मोइनुद्दीन, गोकुल ठाकुर, मो० तौहीद आलम, मो० इनामुल हक, संजय साहनी, लिपिक शिल्पी अमीषा टुडू, संकुल साधन सेवी राजकुमार यादव, ग्रामीण मदन मोहन ब्रह्म, बिहारी लाल राय, मो० आलमगीर समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।