उत्तर प्रदेश

उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर: उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर। उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चैधरी के द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ-साथ एम0सी0एच0 विंग का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी के पास शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उपाध्यक्ष द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। एनआईसीयूध्आईसीयू वार्ड में भी साफ सफाई की कमी पर नाराजगी व्यक्त किया गया, शौचालय में पानी की सप्लाई बंद होने के संबंध में सी0एम0एस0 द्वारा बताया गया कि इसको जल्दी सही करा दिया जाएगा। अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी काउंटर पर द्वारा मरीजों के तीमारदारों से पूछताछ की गई जिसमें उपस्थित तीमारदारों द्वारा चिकित्सालय की व्यवस्था एवं सुविधा पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की गई। संयुक्त जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान एन0आर0सी0 वार्ड, एएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष आदि का भी निरीक्षण उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया और आवश्यक दिशा – निर्देश दिया गया। उपाध्यक्ष के द्वारा कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया इसमें कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के संबंध में पूछताछ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 भवनाथ पांडेय, डॉ0 आनंद मिश्रा (एमएस) पैथोलॉजिस्ट, डॉ0 एस0के0 यादव पैथोलॉजिस्ट एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!