A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

एसटी कर्मचारी संगठन का आन्दोलन

नागपुर:- महाराष्ट्र सरकार के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद भी महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम एसटी के कर्मचारियों को वेतन प्राप्त नही हुआ। बुधवार 05/03/2025 को महाराष्ट्र राज्य भर में एसटी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस के अंतर्गत नागपुर में गणेशपेठ स्थित एसटी बस डिपो के बाहर प्रदर्शन किया गया। महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी संगठन के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर कर्मचारियों से छल किये जाने का आरोप लगाते हुए रूकी हुई वेतन को दिए जाने की मांग की है। वहीं उनकी मांग नही मानने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी गई। एसटी श्रमिकों की मांग:- वर्ष 2016-2020 में हुए एकतरफा समझौते से बची हुई राशि निगम द्वारा प्रदान की जाए। एसटी कर्मचारियों को वर्ष 2018 से महंगाई भत्ते का बकाया राशि जारी किया जाए। सरकारी कर्मचारी के अनुसार महंगाई भत्ते में 53%,की बढ़ोतरी। श्रम समझौते अनुसार 8%, 16%, 24% मकान किराया भत्ता बकाया दिया जाए। यात्री किराये में पहले की तरह 05 रूपय गुणकों में बढ़ाया जाए। इसके साथ ही सोलह अन्य मांगे भी सरकार से की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!