A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लीनस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा महिलाओं को महिला दिवस शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया महिलाएं परिवार समाज को जोड़कर खुशहाल बनाए रखती है – पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह

इच्छा शक्ति और लगन से जिन्दगी को खुशहाल बना सकते है- पद्मश्री श्रीमती फूलबासन देवी यादव

लीनस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा महिलाओं को महिला दिवस शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया
महिलाएं परिवार समाज को जोड़कर खुशहाल बनाए रखती है – पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह

इच्छा शक्ति और लगन से जिन्दगी को खुशहाल बना सकते है- पद्मश्री श्रीमती फूलबासन देवी यादव

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, पद्मश्री श्रीमती फूलबासन देवी यादव तथा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा लीनस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा आयोजित महिला दिवस शिखर सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत राज्यमंत्री ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरूपा देवी है। वह माता दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, अन्नपूर्णा का रूप है। उन्हें अपने आप को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए।

पंचायत राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाओं के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाओं से ही परिवार और समाज है। महिलाएं परिवार और समाज को एक सूत्र मे पिरोकर खुशहाल बनाने का काम करती हैं। उन्होने कहा कि महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। वह घर और बाहर दोनो जगह दोहरी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों के परिणाम भी हमें देखने को मिल रहे हैं। स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

समाज सेवी पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति तथा लगन से लक्ष्यों को पाया जा सकता है। अपनी जिन्दगी बदल कर उसे खुशहाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कभी घबराना नहीं चाहिए। संकल्प के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस संसार में छोटा से छोटा व्यक्ति भी महत्वपूर्ण है। कर्म से ही इंसान महान बनता है। हमें यह जीवन लोगों की भलाई के लिए मिला है इसलिए समाज की भलाई के लिए योगदान देते रहें। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाएं। फूलबासन देवी ने कहा कि समाज में पुरूषो के सहयोग से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। जिस प्रकार एक पुरूष की सफलता के पीछे महिला होती है उसी प्रकार एक महिला की सफलता के पीछे पुरूषों का सहयोग जरूर होता है।

इनको किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में समाज सेविका कौशिल्या ठडानी ’’कोशी दादी’’ एवं शिक्षिका सिया सिंह बघेल को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज सेविका विद्या द्विवेदी, एडवोकेट निशा सक्सेना, समाज सेविका पुष्पा मंधनानी, एडवोकेट माया गुप्ता, शिक्षिका अनीता राय, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह, महिला व्यवसायी हृदया द्विवेदी, डीएसपी डॉ. गायत्री तिवारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक रीता त्रिपाठी, सीएमओ नगर पालिका सीधी मिनी अग्रवाल, सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी आकृति तिवारी, गृहिणी किरण बैगा, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीपाली गुप्ता, युवा व्यवसायी वर्तिका गुप्ता, वूशु खिलाड़ी प्रियंका केवट, राईफल शूटिंग खिलाड़ी अंशिका गुप्ता, क्रिकेट खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता एवं शिक्षिका रत्ना निगम को महिला दिवस शिखर सम्मान शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20250305 WA0291

वरिष्ठ पत्रकार श्री पद्मधरपति त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री पद्मधरपति त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि दैनिक समाचार पत्र समय सीधी के प्रधान संपादक श्री त्रिपाठी का 03 मार्च को इलाज के दौरान चेन्नई में निधन हो गया।

कार्यक्रम में लीनेस क्लब कामाख्या सीधी की अध्यक्ष डॉ. बीना मिश्रा द्वारा उनकी समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों तथा उपलब्धियों के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, के के तिवारी, डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी, डॉ अनूप मिश्रा, मीना गुप्ता, डॉ. दीपारानी इसरानी, भारती सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. रंजना शुक्ला, रिचा सिंह, अंजू शर्मा, शर्मिला सिंह सहित समिति की सदस्य महिलाएं उपस्थित रही।IMG 20250305 WA0289

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!