A2Z सभी खबर सभी जिले की

पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई दुकानों की चयन प्रक्रिया

आजमगढ़ नोडल अधिकारी/सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग श्री जी.एस. नवीन कुमार, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की उपस्थिति में आज हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में ई-लॉटरी के माध्यम से देशी मदिरा, मॉडल शॉप, कंपोजिट दुकानों एवं भांग की दुकानों की चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

ई-लॉटरी प्रक्रिया के अन्तर्गत सबसे पहले आवेदनकताओं के समक्ष आवेदनों का 3-3 बार सिमुलेशन किया गया, उसके पश्चात रैण्डमाइजेशन करते हुए दुकानों के चयन की कार्यवाही की गयी।

देशी मदिरा की 303 दुकानों के लिए 2317 आवेदनकर्ताओं द्वारा 4111 आवेदन, मॉडल शॉप की 02 दुकानों के लिए 37 आवेदनकर्ताओं द्वारा 38 आवेदन, 165 कम्पोजिट दुकानों के लिए 2211 आवेदनकर्ताओं द्वारा 3774 आवेदन एवं भांग की 10 दुकानों के लिए 14 आवेदनकर्ताओं द्वारा 17 आवेदन किये गये थे।

FB IMG 1741271148910

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता, सीओ सिटी, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!