A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम योगी ने उमेश यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस*  25 फरवरी को हो गया था बुढ़ियाबारी के ग्राम प्रधान का निधन योगी जी ने तीन पीढियां से चले आ रहे संबंधों को बरकरार रखा

IMG 20250306 WA0028

सीएम योगी ने उमेश यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस*

25 फरवरी को हो गया था बुढ़ियाबारी के ग्राम प्रधान का निधन

योगी जी ने तीन पीढियां से चले आ रहे संबंधों को बरकरार रखा

गोरखपुर।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को स्वर्गीय उमेश यादव के गांव बुढ़ियाबारी पहुंचे। जंगल कौड़िया ब्लॉक के बुढ़ियाबारी गांव के प्रधान उमेश यादव (60) का 25 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. उमेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पुराने परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए श्री यादव के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवारीजनों ढांढस बंधाया बताया कि हमारे परदादा ब्रह्मलीन दिग्विजय नाथ जी दादा ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी का स्वर्गीय रामपत यादव से गहरा लगाव रहा आगे भी इस परिवार से हमारा लगाव बरकरार रहेगा।

इस दौरान स्व. यादव की पत्नी भारती यादव, पुत्र कृष्णा यादव समेत परिवार के बलबीर यादव, अजीत यादव, सुशील यादव, सुजीत यादव, यादवेंद्र यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!