?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सेन्द्रा जोरिया नदी के अस्तित्व को लेकर आरसीएमयू एवं जोगता नागरिक समिति ने संयुक्त रूप से किया प्रेस कांफ्रेंस, किसी भी कीमत पर मिटने नहीं दिया जाएगा जोरिया नदी को

सि जुआ : जोगता नागरिक समिति ने अपने आवासीय कार्यालय में आज एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें आरसीएमयू एवं सिजुआ नागरिक समिति ने संयुक्त रूप से नदी के अस्तित्व को लेकर आवाज उठाई, समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंहा ने कहा कि नदी का अस्तित्व खतरे में है नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है और बगल में अवैध माइंस चलाने के कारण नदी का पानी उधर ही सुख जा रहा है यह नदी काफी पुराना है इस नदी के बगल में श्मशान घाट है जहां पर लोग दाह संस्कार करने के लिए आते हैं यह नदी आगे जाकर दामोदर नदी में मिल जाती है वहीं IMG 20250307 WA0174

आरसीएमयू के पप्पू खान ने कहा की नदी का अस्तित्व के लिए पहले भी बीसीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है फिर भी अवैध माइंस नहीं रुक रहा है जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में है जोरिया नदी के अस्तित्व को किसी भी कीमत पर समाप्त होने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए अगर प्रबंधन द्वारा उचित कदम नहीं उठाई गई तो आगे उग्र आंदोलन की जाएगी, संयुक्त रूप से यह लड़ाई लड़ी जाएगी! उक्त मौके पर मंगल चौहान, बिंदवा देवी, हसीब खान, मन्नू महतो, अजय कुमार, मोहम्मद आजाद, जितेश, सोनू सिंह, अरमान अंसारी, मोहम्मद मोबीन आदि मौजूद थे

Back to top button
error: Content is protected !!