रमजान के पहले जुमे में उमड़ी नमाजियों की भीड़, बरकत वाला माह है माहे रमजान : मौलाना मिसवाही
जुमे की नमाज में मुसलमानो की भीड़
झारखंड, गोड्डा।
रमजान का पाक माह चल रहा है। इस माह में अकीदतमंद रोजा रख कर अल्लाह पाक की इबादत करते हैं। रमजान माह के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ पड़ी है। पारंपरिक पोशाक पहने नमाजियों ने जोहर के वक्त अल्लाह ताला के बारगाह में हाजिरी लगाया है। जुमे में तकरीर के दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना आजाद मिसवाही ने कहा कि काफी बरकतमाह है माहे रमजान। इस माह में अल्लाह पाक अपने बंदों के लिए इबादत का बेशुमार दौलत फरमाता है। रमजान माह में पांचो टाइम की नमाज के साथ कुरान ए पाक की तिलावत और तरावीह की नमाज मुसलमान भाई करते हैं। मौलाना मिसवाही ने कहा कि देखते ही देखते शुक्रवार को रमजान का 6 रोजा खत्म हो गया। जो मुसलमान रोज नहीं रख रहे है, उन्हें यह रोज अब कभी नसीब नहीं होने वाला है। यह रोजा उनका छूट गया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति रोज नहीं रख पाता है तो उसके एवज में उसे अध्या निकालनी पड़ती है। उन्होंने तकरीर के दौरान यह भी जानकारी दी की इस वर्ष माह ए रमजान में प्रत्येक मुसलमान को 70 रूपया फितरा अदा करना है। इसके अलावा मलिक ए निसार को जकात अदा करनी है।
जुमे के तकरीर के बाद दो रकात जुमे की नमाज मौलाना मिसवाही की ओर से अदा कराई गई। इसके अलावा मुसलमान द्वारा जोहर की 12 रकात नमाज भी अदा किया गया।
मालूम हो की जामा मस्जिद में पहले रोज से एक दिन पूर्व रात में ऐसा की नमाज के बाद मौलाना मिस्बाही की ओर से जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ाई जा रही है। इसमें दर्जनों मुसलमान तरावीह की नमाज अदा कर रहे हैं। तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए यहां न्यू मार्केट, गुलजारबाग, चपरासी मोहल्ला, फसिया डंगाल, रौशन बाग, असनबनी आदि टोले मोहल्ले के रहने वाले मुसलमान भाई तरावीह की नमाज अदा कर रहे हैं।