
बदायूं में ईंट भटटे मजदूर की लाश खेत में पड़ी मिली। मजदूर शुक्रवार से लापता था। उसके गले में गमछा बंधा हुआ है। यह देख फिलहाल हत्या कर लाश फेंके जाने का प्रयास लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है।
घटना अलापुर थाना क्षेत्र की है।
चितौरा गांव निवासी 45 वर्षीय रामवीर अभियासा गांव के ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह लापता हो गया। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। इधर, शनिवार दोपहर तकरीबन दो बजे उसकी लाश अभियासा गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे से कुछ दूरी गेहूं के खेत में मिली हालांकि अभी परिजन कुछ भी खुलकर नहीं बता पा रहे हैं। जिस जगह रामवीर का शव मिला है। उस स्थान के आसपास गेहूं की फसल गिरी नहीं है। विरोध का भी कोई निशान नहीं बताया जा रहा। यही वजह है कि हत्या कहीं और हुई और शव कहीं और फेंका गया।
तपन प्रताप सिह जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ