A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

राजकीय पुस्तकालय में बढ़ीं किताबें कॅरिअर संवारने में मिलेगी मदद

सिद्धार्थनगर। कॅरिअर संवारने, बेहतर विद्यालय में प्रवेश पाने और कंपटीशन की तैयारी के लिए युवा एवं छात्र राजकीय पुस्तकालय में प्रतिदिन तैयारी करने के लिए आ रहे हैं। किताबों की भी संख्या बढ़ने से छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। इससे प्रतियोगिता के साथ ही कई अन्य कोर्स की भी तैयारी करने के लिए छात्र-छात्राएं आ रहे हैं।
वाईफाई से लैस पुस्तकालय में परीक्षा के बाद बच्चे रोजाना आ रहे हैं। बच्चे यहां पर किताबों के साथ लैपटॉप और मोबाइल की मदद से आनलाइन पढ़ाई करते हैं। जिले में स्थित राजकीय पुस्तकालय में तीन सौ छात्र-छात्राओं को बैठ कर पढ़ाई करने की व्यवस्था है। परीक्षा से पहले पुस्तकालय में 70 से 80 छात्र पढ़ने के लिए आते थे, लेकिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद तैयारी में जुट गए हैं। इससे वर्तमान समय में सौ से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आते हैं। वहीं नई किताबों के आ जाने से इनकी संख्या और भी बढ़ गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!