A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया अटल चौक का निरीक्षण

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 20 मार्च को होने वाले अटल चौक के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा चौक की साफ सफाई करा ली जाए। चौक पर अच्छे प्रकाश की व्यवस्था की जाए ताकि रात्रि में चौक देखने पर आकर्षक लगे। उदघाटन के पूर्व चौक को अच्छी तरह से सजाया जाए। चौक के पास रंगोली बनवायी जाए। विधि विधान से चौक का उद्घाटन कराया जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सहायक अभियंता अनमोल कुमार व अवर अभियंता अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। ---------------------------

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!