
खलीलाबाद संतकबीर नगर
वर्तमान समय में मनरेगा मिट्टी निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार की खबरों पर क्यों है जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौन ग्राम पंचायत प्रधान,रोजगार सेवक मेट तकनीकी सहायक तथा सचिव कब तक चलाते रहेंगे फर्जी हाजिरी वाला मनरेगा मिट्टी निर्माण कार्य संपूर्ण प्रकरण ग्राम पंचायत कोल्हुआ विकासखंड खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर का है
👉उपरोक्त ग्राम पंचायत कोल्हुआ में गंगेश्वर तिवारी के खेत से पोपया पुलिया तक चक रोड पर मिटटी कार्य मे लगे प्रतिदिन कुल मनरेगा मजदूरों की संख्या 45 मनरेगा मजदूर कार्य अवधि 07-03-2025 से 22 03-2025 तक है,
👉 उपरोक्त ग्राम पंचायत में विजय तिवारी के खेत से पराग गुप्ता के घर तक चक रोड पर मिट्टी निर्माण कार्य में लगे प्रतिदिन कुल मनरेगा मजदूरों की संख्या 20 मनरेगा मजदूर कार्य अवधि 07-03-2025 से 22-03-2025 तक है कार्य स्थल का जब मीडिया टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तो चकरोड मिट्टी निर्माण कार्य स्थल पर लगभग 3 वर्ष पुराने घास-फूस उगे मिले गांव वालों की माने तो उपरोक्त चकरोड पर लगभग 3 वर्ष पहले मिट्टी निर्माण कार्य कराया जा चुका है वर्तमान समय में पूरे ग्राम पंचायत में कहीं भी किसी भी प्रकार का मनरेगा मिट्टी निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है सब के सब भ्रष्टाचार से प्रेरित हैं मनरेगा मिट्टी कार्य का कोई अता-पता नहीं है ना ही किसी प्रकार का कोई मनरेगा मिट्टी निर्माण कार्य ही नहीं हो रहा है इस प्रकार से मनरेगा के सरकारी धन में लगाया जा रहा है लाखों लाख रुपए का चुना जो ग्राम पंचायत प्रधान रोजगार सेवक मेट तकनीकी सहायक तथा सचिव के मनरेगा मिट्टी कार्य के भ्रष्टाचार में सनलिप्त बताते हैं जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी क्या आप ऐसे भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगे या भ्रष्टाचारियों को खुलेआम भ्रष्टाचार करने के लिए छोड़ देंगे।