
आज दिनांक 18.03.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं जिला पदाधिकारी, गया के द्वारा संयुक्त रूप से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-03 एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बोधगया मंदिर परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों का सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस दौरान, उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को और बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु किए गए प्रबंध सहित सभी पहलुओं का गहन निरीक्षण किया तथा सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन हो। तत्पश्चात उन्होंने सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










