प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त प्रदेश के 17 डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
लखनऊ उत्तर प्रदेश
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को निर्देश दिए
-एनपीए लेने के बाजवूद कर रहे थे प्राइवेट प्रैक्टिस
यूपी में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 17 डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त पाए गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की मनाही है। इसके लिए सरकार डॉक्टरों को हर महीने हजारों रुपए नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एनपीए) दे रही है। इसके बावजूद कुछ डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। डॉक्टरों की मनमानी की भनक लगने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रदेश के 17 डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त पाए गए हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि बलरामपुर जिले के दस, हाथरस के छह और कुशीनगर के एक चिकित्साधिकारी की प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्तता पाई गई है। इन डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
*इन डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई*
बलरामपुर के मोमोरियल जिला अस्पताल के डॉ. हीरा लाल, डॉ. रमेश कुमार पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. उमेश कुशवाहा, संयुक्त जिला चिकित्साधिकारी जनपथ बलरामपुर के डॉ. नितिन चौधरी, एमआईके जिला महिला चिकित्सालय के डॉ. पीके मिश्रा, डॉ. महेश कुमार वर्मा, डॉ. नगमा खान, बलरामपुर के कौव्वापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जय सिंह गौतम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरसान, हाथरस की डॉ. रिचा कालरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चंदपा, अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरसान, जनपद-हाथरस के डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुरसण्डा, जनपद-हाथरस की डॉ. मीनाक्षी मोहन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महौ, जनपद-हाथरस के डॉ. बृज नारायण अवस्थी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिकन्दराराऊ, जनपद-हाथरस के डॉ. मृदुल जाजू, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सादाबाद, जनपद-हाथरस के डॉ. दानवीर सिंह, कुशीनगर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी शामिल हैं।
हर घर तिरंगा अभियान -2026की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विस्तृत निर्देश, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की भी की समीक्षा l
06/08/2026
होडल कि ऐतिहासिक धरोहर कचहरी का हिस्सा जर्जर होकर गिरा
06/08/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
06/08/2026
टीबी उन्मूलन को गति देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
06/08/2026
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील के पास ग्राम पिपरा मडोरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करों को किया पुलिस के हवाले
06/08/2026
घोडबंदर हाइवे-84 बना मौत का खाई: गड्ढों का साम्राज्य और जनता बेहाल, सत्ता के गलियारों में बैठे हुक्मरान अपनी सियासत में मस्त!
06/08/2026
उपायुक्त की में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित
06/08/2026
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस पदाधिकारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण अनुसंधान की गुणवत्ता तथा विधि व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
06/08/2026
दारूल उलूम रज़ा-ए-मुस्तफ़ा में महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण, बैग निर्माण के गुर सीखीं प्रतिभागी
06/08/2026
गया नियोजनालय के जॉब कैंप में 53अभ्यर्थियों का प्रथम चरण के साक्षात्कार के लिए चयन l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!