A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से शुरू होना है। इसके लिए निर्धारित दो मूल्यांकन केन्द्रों में आज परीक्षकों का अलग अलग प्रशिक्षण होगा। 

IMG 20250125 WA0201 8माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से शुरू होना है। इसके लिए निर्धारित दो मूल्यांकन केन्द्रों में आज परीक्षकों का अलग अलग प्रशिक्षण होगा।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से निर्धारित है। जिसको लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। मूल्यांकन के लिए शहर के दो इंटर कालेजों को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। इनमें मेंआदर्श बजरंग इंटर कालेज में बारहवीं और डीएवी इंटर कालेज में दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। आदर्श बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य,उपनियंत्रक मेजर मिथलेश पाण्डेय ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र को लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बनाए गए कोठार में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बताया कि यहां 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिसके लिए 292 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संख्या में डिप्टी हेड और उपनियंत्रक भी शामिल हैं। यहां मूल्यांकन के लिए 62987 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। बताया कि मूल्यांकन को लेकर मंगलवार को परीक्षकों का प्रशिक्षण निर्धारित है। उपनियंत्रक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधवार से मूल्यांकन प्रारंभ होगा। मूल्यांकन के दौरान मोबाइल लाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई लेकर आत भी है तो उसे अलग रखवाने की व्यवस्था कराई जाएगी। इधर डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य,उपनियंत्रक आनंद कुमार ने बताया कि यहां दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिसके लिए 643 परीक्षक यानि शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि इसमें 60 डिप्टी हेड एक उपनियंत्रक शामिल है। यहां के लिए 88452 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!