A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*राहुल गांधी के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टली* *राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता ने दाखिल किया वकालतनामा*

*राहुल गांधी के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टली* *राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता ने दाखिल किया वकालतनामा*

प्रेस विज्ञप्ति
वाराणसी उत्तरप्रदेश

*राहुल गांधी के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टली*
*राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता ने दाखिल किया वकालतनामा*

वाराणसी। गत सितंबर माह में अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत में सिक्खों को लेकर दिए गए बयान को लेकर अदालत में लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई सोमवार को टल गई। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) की अदालत में विचाराधीन इस मामले में राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ता अनुज यादव ने वकालतनामा दाखिल कर सुनवाई व जवाबदेही दाखिल करने के लिए कोई अन्य तिथि नियत करने की अपील की। जिस पर अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 14 अप्रैल मुकर्रर कर दी है।

बता दें कि गत माह सितम्बर में राहुल गांधी ने अमेरिका में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि भारत में सिक्खों के लिए माहौल अच्छा नहीं है क्या एक सिक्ख के रूप में पगड़ी बांधने कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिलेगी। इस बयान को तिलमापुर सारनाथ के नागेश्वर मिश्र ने देश में गृह युद्ध भड़काने की साज़िश करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के अदालत में वाद दाखिल किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ज्योति ने राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल वाद के एमपी-एमएलए से संबंधित होने के कारण सुनवाई के लिए इसे संबंधित न्यायालय में स्थानांतरित करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन भेजा था। जहां सुनवाई के बाद अदालत ने वाद को खारिज कर दिया था। लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ वादी ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल किया था।

VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!