A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया टीम में बुरहानपुर के निर्मित शाह को बड़ी जिम्मेदारी

IMG 20250320 WA0022 1

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में बुरहानपुर के युवा नेता निर्मित शाह को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय निर्मित शाह इससे पहले युवा कांग्रेस में समन्वयक, आईटी सेल जिला अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास द्वारा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा और ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा एवं हर्षित सिंह के निर्देश पर की गई है।

निर्मित शाह ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया, जिसमें राष्ट्रीय सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, युवा नेता हर्षित सिंह, जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, युवा नेता विश्वजीत और देवेश्वर शामिल हैं।

निर्मित शाह ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से बुरहानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी हर्ष का माहौल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!