जावरा–रिंगनोद -अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम रिंगनोद में पिंगला नदी के तट पर आयोजित तीन दिवसीय पिंगला उत्सव का शुभारंभ पिंगला नदी के अभिषेक के साथ हुआ।
कार्यक्रम में श्री पंडित शैलेंद्र जोशी सोहनगढ़ ने मां पिंगला का अभिषेक करवाया। संस्था प्रमुख अभय कोठारी, कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र श्री श्रीमाल ,शक्ति सिह श्रीमाल, दिलीप दशहरा, वीरेंद्र सिंह चौहान ,मनीष कारपेंटर, आशीष मेहरू, पुखराज राठौर ,अर्पित त्रिवेदी, जगदीश टेलर, सुनील पाठक, बलराम बैरागी, मुकेश धनगर, राजेंद्र सिंह पवार तुलसीराम निनामा अर्पित महेश्वरी आदि उपस्थित थे।
पिंगला महोत्सव के दूसरे दिन 22 मार्च को प्रातः 9:30 बजे रिंगनोद में 151 फीट की चुनरी यात्रा निकालते हुए पिंगला नदी पर चुनरी अर्पित की जाएगी तथा पिंगला मैया की आरती की जावेगी पिंगला उत्सव समिति के सदस्यों अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं जल मित्र समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर नदी संरक्षण जल संरक्षण के अभियान में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।