
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार समृद्धि महामार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को अब एक अप्रैल 2025 से ज्यादा टोल शुल्क देना पड़ सकता है। महाराष्ट्र राज्य विकास मंडल ने टोल दरों में लगभग 19% तक वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है। मुंबई से नागपुर तक के लिए कार चालकों को अब एक अप्रैल से 1,445रूपय तक टोल शुल्क देना पड़ सकता है। नागपुर से इगतपुरी के लिए वाहन चालकों को 1,290रूपय तक टोल शुल्क देना पड़ सकता है। दिसंबर 2022में घोषित टोल दरों के हिसाब से हल्के वाहनों के लिए प्रति किमी• 1•73रूपय शुल्क तय था। अब एक अप्रैल 2025 से नई टोल दरें लागू किए जाने से वाहन चालकों को अधिक टोल शुल्क देना पड़ सकता है।

