
विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर तपती गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु परिंडा लगाने का आयोजन।
बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाना और उनकी सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है- फिरोज़ ख़ान
पाली: दुनिया का हर धर्म हमें इंसानियत सिखाता है, कि हम प्रत्येक प्राणी के दुख-दर्द के बारे में सोचें। इस गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।’ यह कहना है पर्यावरण परिवर्तन के कारण गर्मी बढ़ने से बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और भूख मिटाने के लिए जोधपुर पाली हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर के श्रीकांथ के मार्गदर्शन में सीएसआर प्रबंधन फिरोज खान द्वारा पक्षियों के लिए परिंडा लगाने का कार्यक्रम आज शुक्रवार को गाजनगढ़ टोल पर किया गया है। इस अवसर पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने कहा कि बेजुबान पक्षियों को पर्यावरण परिवर्तन के कारण गर्मी के मौसम में दाना-पानी की परेशानी ना रहें. उन्होंने आम जन से भी गर्मी के मौसम में पशु- पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करने की अपील की है.साथ ही परिंडे लगाने के साथ हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनमें नियमित रूप से पानी भरा जाए इसके लिए जहां-जहां परिंडे लगाएंगे वहां के लोगों को नियमित रूप से पानी भरने के लिए भी जागरूक करेंगे। गर्मी के मौसम में अक्सर पक्षी शहर के आसमान में दिनभर चक्कर लगाते रहते हैं। यदि उन्हें कहीं झील, तालाब या कोई अन्य जलस्त्रोत मिल जाए उन्हें पानी के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। इसलिए पक्षियों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में शीतल पेयजल उपलब्ध हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जगह जगह परिंदे लगाए जा रहे हैं इस मौके पर टोल मैनेजर पवन कुमार, ब्रजेश सिंह, मुख्तार सिंह, रवींद्र सिंह अमित कुमार गोपाल, कालू सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 21/03/2025



