
शीतला अष्टमी पर चोटिला मैला में उमड़े भक्त, शीतला माता पहाड़ी पर महिलाओं ने लगाया बासोड़े का भोग, गैर नृत्य से गूंजा रावला।
पाली रोहट क्षेत्र के चोटिला में शुक्रवार को शीतला अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया है। पहाड़ी पर विराजित शीतला माता का वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन चोटिला ठाकुर महान पराक्रम सिंह और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। सुबह से ही महिलाएं हाथों में थाल लेकर माताजी के भजन गाते हुए पहाड़ी पर पहुंचे उन्होंने विधि विधान से माता का पूजन किया पूजा के बाद महिलाओं ने माता को बासोड़े का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। मेले में बड़ी संख्या में गैर दलों ने भाग लिया। गैर नृत्य से चोटिला रावला गुज उठा। ठाकुर साहब द्वारा सभी गैर दलों का सम्मान क्या गया । पूरे दिन भजनों का कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ।सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
मैला के मौके पर हरिभाई रूपावास,भगाराम सवाईपुरा, बालाराम हरावास, युवा नेता पपसा पटेल, मंगल सिंह सोलंकी, शंकर लाल फुलवारिया, विष्णु गिरी जी अरटीया, सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।












