सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग/निदेशक सूडा ने दिए सीएलटीसी प्रयागराज अविनाश मिश्रा की आबद्धता समाप्त करने व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग/निदेशक सूडा ने दिए सीएलटीसी प्रयागराज अविनाश मिश्रा की आबद्धता समाप्त करने व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
कूटरचित तरीके से पोर्टल पर अपलोड किया डाटा
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल पर सीएलटीसी प्रयागराज अविनाश मिश्रा द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी डीपीआर अपलोड करने पर सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग/निदेशक सूडा, डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से सीएलटीसी प्रयागराज की आबद्धता समाप्त करने व प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत ऑनलाइन मोड में ही समस्त कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद प्रयागराज से प्राप्त होने वाले आवेदनों के सापेक्ष सीएलटीसी प्रयागराज अविनाश मिश्रा द्वारा पोर्टल पर 1177 आवेदकों के डीपीआर अपलोड किए गए। जांच के उपरान्त यह पाया गया कि 1062 आवेदकों के डीपीआर कूटरचित तरीके से पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। जांच में यह भी पाया गया कि श्री अविनाश मिश्रा द्वारा जिन प्रमाण पत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया गया, उन्हें संबंधित तहसील द्वारा जारी नहीं किया गया था।
विभागीय जांच में सीएलटीसी प्रयागराज के द्वारा किए कृत्य के सामने आने के बाद सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग/निदेशक सूडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत कार्यरत सीएलटीसी प्रयागराज अविनाश मिश्रा के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उनकी आबद्धता सामप्त करने व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी, डूडा, जनपद प्रयागराज को दिए हैं।
फूलचंद के नाम पर दो जॉब कार्ड दोनों में एक साथ चल रहा काम
15/02/2026
वन माली पुस्तकालय में सुंदरकांड का आयोजन
15/02/2026
Sonbhadra news:महुली में शिवभक्ति का महासंगम, आस्था का उमड़ा सैलाब
15/02/2026
फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, आज महाशिवरात्रि का पावन दिन है
15/02/2026
अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता जसो रोड मुक्तिधाम फकीर टोली ने आज फिर किया आंसू पोछने का काम
15/02/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि उनकी याद में मनाया काला दिवस(ब्लैक डे)
15/02/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ शिव मंदिर परिसर गोला में विधायक के चाचा के परिवार द्वारा शिव मंदिर परिसर में नगरपालिका के प्रशासनिक बैनरों जो कि कैम्प कार्यालय व श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने वाले अन्य बैनरों को फाड़ा गया यूपीपीसीएल के जे इ के साथ भी हुयी मारपीट।
15/02/2026
Sonbhadra news:महुली में निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात
15/02/2026
शिव ही सत्य है, शिव अनंत है,शिव अनादि है, शिव भगवंत है,शिव ही ओमकार है,शिव ही ब्रह्मा है, शिव ही शक्ति हैं, शिव भक्ति है
15/02/2026
बालोतरा: विद्या के मंदिर में बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी, क्या यही है शिक्षा का स्वरूप?
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!