छत्तीसगढ़कोरिया

*पार्क परिक्षेत्र रामगढ़ के कर्मचारियों द्वारा आदिवासी नाबालिक लड़के के साथ मारपीट एवं रातभर बंधक बनाकर रखने की शिकायत चौकी में हुई दर्ज*

 

कोरिया- जिले के रामगढ़ रेंज के ग्राम सिंघोर में बीते दिवस 19/03/2025 दिन बुधवार को शाम करीब 4-5 बजे घर सिंधोर से करीब 4, कि. मी. दूर किनार जहां गाँव के अन्य लोगों के साथ खेती बाड़ी का काम करते हैं ।उक्त जगह को गैरवानी के नाम से जाना जाता है।

नाबालिक पीड़ित के कहे अनुसार वहां खेती बाड़ी का काम कर के वापस पैदल अपने घर सिंधोर आ रहा था तभी टेढ़ीया बांध के आस पास में पार्क परिक्षेत्र फॉरेस्ट रामगढ़ की गाडी में परिक्षेत्र के 4-5 लोग आए उन कर्मचारियों ने मुझे रोककर गाली गलौज की और जंगल में आग लगाए हो कह कर धक्का मारते हुये अपने गाड़ी में बैठा लिए और गाली गलौज करते हुये रामगढ़ पार्क ऑफिस में ले गये जहां चारो-पांचों कर्मचारी मिलकर लात से मुक्का से और पटककर पैर के तलवा में डंडा से मारपीट करने लगे एवं मारपीट के दौरान जबरदस्ती 10 गिलास पानी भी पिलाने की बात कही। पीड़ित गुहार लगाता रहा कि मैं अपने पाही खेत गया था। लेकिन उन कर्मचारियों ने पीड़ित की बात नहीं सुनें पूरी रात नाबालिक पीड़ित को बंधक बनाकर रखा गया। घर वाले रात भर अपने लड़के को खोजते रहे । सुबह 9 बजे के आस-पास उसे सिंघोर ले जाकर छोड़ दिया गया ।

उसने सारी घटना जब अपने परिवार वालों तब परिजनों ने रामगढ़ चौकी में मामला दर्ज करवाया है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।

Screenshot 2025 03 25 15 47 38 84 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

*बयान – संजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनहत*

उक्त आदिवासी नाबालिक युवक के साथ फॉरेस्ट के कर्मचारियों द्वारा किया गया मारपीट बेहद ही शर्मनाक घटना है सिर्फ शक के बिना पर किसी को तालिबानी सजा देना ये बेहद ही निंदनीय एवं अमानवीय घटना है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इसका विरोध करता है उसे न्याय दिलाने हेतु वनमण्डलाधिकारी एवं सीसीएफ, सीएफ एवं मुख्यमत्री तक जांच कर कार्यवाही करने की मांग करेंगे 1 सप्ताह के भीतर दोषियों पर कार्यवाही नहीं किया गया तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्र आंदोलन करेगा । जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

*वर्जन – चौकी प्रभारी रामगढ़*

लड़के के साथ मारपीट की शिकायत थाने ने दर्ज हुआ है । मैने फॉरेस्ट अधिकारी को नोटिस जारी कर कर्मचारियों की पहचान कराने की बात कही है कर्मचारियों के सामने नहीं आने पर पीड़ित लड़के से शिनाख्त कराई जाएगी । फिर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!