
31 जुलाई तक 6 साल पूरे तो कक्षा 1 में मिलेगा प्रवेश
सरकारी और निजी प्राथमिक स्कूलों में अब 31 जुलाई तक छह साल की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को कक्षा 1 में प्रवेश दिया जाएगा । बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यह आयु सीमा निर्धारित कर दी है , जिससे स्कूलों को राहत मिली है । बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । राष्ट्रीय शिक्षा के तहत पहले यह सीमा 1 अप्रैल थी , लेकिन संशोधन के बाद इसे 31 जुलाई तक कर दिया गया है , जिससे अब बच्चों के प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं होगी ।
[yop_poll id="10"]





