
(दिनांक: 29.03.2025)
लखीमपुर खीरी : विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 अभिमन्यु मिश्रा, नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके उपरान्त विद्यालय की प्राचार्या शिप्रा बाजपेई द्वारा अतिथियों का परिचय, विद्यालय की संक्षिप्त आख्या व विद्यालय का परीक्षाफल घोषित किया गया, जो कि *98.11* प्रतिशत रहा जूनियर वर्ग में कक्षाशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्रा बहनों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा प्रथम द्वितीय तृतीय षष्ठ क सीरत कौर दिव्यांशी मौर्य अनिका मिश्रा षष्ठ ख आराध्या अपर्णा माही वर्मा षष्ठ ग अविका सक्सेना अभिज्ञा शुक्ला शालू वर्मा सप्तम क अवन्तिका वर्मा प्रियांशी राज आरना शुक्ला सप्तम ख लक्षिका तिवारी अर्पिता यादव अनन्या वर्मा सप्तम ग कृष्णा देवी प्रिया वर्मा आराध्या अष्टम क अपेक्षा शुक्ला आस्था पटेल आराध्या शर्मा अष्टम ख कनक शुक्ला श्रेया यादव आयुषी पटेल अष्टम ग रिद्धिमा राठौर रिया वर्मा अनुष्का दीक्षित कक्षा नवम के अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से कक्षा में स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंग्रेजी माध्यम समीक्षा भारती 9B प्रिया वर्मा 9B अविका सिंह 9A हिन्दी माध्यम शुचि मौर्या 9D इच्छा शर्मा 9D नविका रस्तोगी 9D एकादश में विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग व कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया विज्ञान वर्ग स्तुति सक्सेना कृतिका दीक्षित बरखा मिश्रा वाणिज्य वर्ग निशी मिश्रा अनन्या अवस्थी खुशी कला वर्ग यशस्वी अवस्थी आकांक्षा वर्मा आयुषी मिश्रा जूनियर वर्ग में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु कक्षा अष्टम ख की कनक शुक्ला को तथा सीनियर वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु समीक्षा भारती नवम ख को प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कार के साथ ही अगले सत्र का पूर्ण पाठ्यक्रम भी प्रदान किया गया। साथ ही सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बहनों के माता-पिता को ’’गौरवशाली अभिभावक’’ सम्मान प्रदान किया गया। सम्पूर्ण सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति रहने वाली 28 छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। डा0 अभिमन्यु मिश्रा ने अपने उदबोधन में बताया कि बालकों की अपेक्षा बालिका शिक्षा अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि महोदय ने छात्राओं के अभिभावकों से निवेदन किया कि बालिकाओं के कोमल हृदय को दृष्टिगत रखते हुए उनके साथ व्यवहार करें तथा उनके विकास मे सदा सहयोग करें। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जी ने छात्राओं को जीवन लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करने को कहा और बताया कि पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने पर सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी कभी भी निराशावादी नहीं होना चाहिए।
आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, लखीमपुर-खीरी की अवकाश प्राप्त विज्ञान विषय की शिक्षिका एवं विद्यालय उपाध्यक्ष डा0 राकेश माथुर की धर्मपत्नी मीरा माथुर के द्वारा अपनी पूज्य माता स्व0 विमला माथुर की स्मृति में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 7 छात्राओं को 251/- रूपये की धनराशि भेंट की राम मोहन गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता के द्वारा अपने पूज्य माता एवं पिता शान्ती देवी एवं राजाराम गुप्ता, चावल वाले की स्मृति में विद्यालय की सर्वोत्तम छात्रा/सर्वोत्तम वक्ता/सर्वोत्तम कार्यकत्री छात्रा आकांक्षा चौबे को विशेष पुरस्कार प्रदान किया स्व0 डा0 मुन्नू सिंह, अवकाश प्राप्त रीडर, युवराज दत्त महाविद्यालय एवं पूर्व उपाध्यक्ष, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कॉलेज द्वारा कॉमर्स विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा निशी मिश्रा को 251/- रू. का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रश्मि बाजपेई के द्वारा अपने माता – पिता की स्मृति में राजमोहिनी पुरस्कार कला वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा यशस्वी अवस्थी को एवं अपने सास-श्वसुर जी की स्मृति में अनुशासित, नियमित एवं विभिन्न क्रियाकलापों में सक्रिय भागीदारी देने वाली छात्रा बरखा मिश्रा को जयप्रभा पुरस्कार 1100/- रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
ममता अग्रवाल, सदस्य, विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा गत वर्ष कक्षा नवम व एकादश में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं शुचि मौर्या व स्तुति सक्सेना को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय आचार्याओं शिवि गुप्ता, रेखा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, नमिता जायसवाल अभिभावकों पार्वती कुशवाहा, उपासना तिवारी एवं अर्चना सिंह़ एवं 7 छात्रा बहनों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रश्मि बाजपेई एवं प्रबन्धक चन्द्र भूषण साहनी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं व उनके स्वर्णिम भविष्य के निर्माण की योजना हेतु मार्गदर्शन किया। प्राचार्या ने यह सूचना दी कि *नवीन सत्र हेतु कक्षा षष्ठ, सप्तम, अष्टम,(हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम) तथा नवम व एकादश (विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग) की प्रवेश परीक्षा दि. 5 अप्रैल 2025 को आयोजित की जायेगी तथा सत्र का शुभारम्भ 01 अप्रैल 2025 को होगा। कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष तुषार गर्ग, सदस्य नूतन गुप्ता, ममता अग्रवाल,अवधेश गुप्ता एवं JCI के इंटरनेशनल टेªनर राम मोहन गुप्ता, मातृभारती की मंत्री पमलेश शर्मा तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक तथा छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भजन, गीत एवं अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य विजय शुक्ला एवं नेहा शर्मा द्वारा किया गया।


