
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज के सभी पाठक बंधुओं को हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा, उगादी, नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।।



वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज रविवार 30 मार्च 2025 को महाराष्ट्र, नागपुर के दौरे पर आए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज रविवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे हुए थे। जहां पर प्रधानमंत्री ने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवरकर के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर अपनी श्रदधांजलि दी । प्रधानमंत्री जी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का आज शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि हम अपने देश का इतिहास यदि देखे तो वर्षों की गुलामी भारत की सामाजिक संरचना को मिटाने आक्रमण की क्रूर कोशिशें हुई। परन्तु भारत की चेतना कभी भी समाप्त नही हुई। प्रधानमंत्री ने कहा राष्ट्रीय चेतना के लिए जो विचार सौ वर्ष पूर्व बोया गया था आज वह वट वृक्ष के रूप में विश्व के समक्ष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दीक्षाभूमि गए और संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर को श्रदधांजलि दी। नागपुर का दीक्षाभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के पास ही है। प्रधानमंत्री जी ने आज ही माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नई भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्होनें कहा हमारी सरकार गरीबों के लिए जनऔषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवा रही हैं। डायलिसिस सेंटर मुफ्त सुविधा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज संघ कार्यालय में हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में होने वाले प्रतिपदा कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री जी ने नागपुर में कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी पूंजी हमारे युवा हैं। भारत का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है। स्टार्टअप का दुनिया में परचम लहरा रहा है। भारत अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करते हुए आगे बढ़ रहा है।


