A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत में भी दिखा चांद, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद; एक-दूसरे को बधाई देंगे लोग

देशभर में रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा, ईद का चांद रविवार देर शाम दिख गया है इसलिए त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद का चांद दिखने और सोमवार को ईद मनाने का एलान होने के बाद आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों को ईद मुबारक कहा।

IMG 20250330 213818
Oplus_131072
  • इस्लाम में ईद की अहमियत; चांद दिखने के बाद मुबारकबाद दे रहे लोग
    ईद खुशियों का त्योहार है, इसलिए इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा यानी व्रत और अनुशासन का पालन करने के बाद इस्लाम धर्मावलंबी ईद मनाते हैं। एक-दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां खाते हैं। रविवार शाम ईद का चांद दिखने के बाद लोगों ने फोन और सोशल मीडिया संदेशों के जरिए ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी है।
[yop_poll id="10"]
Show More

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Back to top button
error: Content is protected !!