
सुसनेर। मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा संभाजी की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथा जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से रविवार को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में छावा फ़िल्म का प्रदर्शन नगर के श्रीराम मन्दिर धर्म शाला प्रांगण में एलईडी स्क्रीन पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व बच्चों ने एकत्रित होकर फ़िल्म देखी। फ़िल्म की शुरुआत प्रभु श्री राम जी की आरती व हनुमान चालीसा के साथ की गई। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी, जिन्हें शंभूराजे भी कहा जाता है, मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा थे, जिन्होंने 1681 से 1689 तक शासन किया। संभाजी ने अपने पिता के शासनकाल में ही मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह किया था। हिन्दू रक्षा समिति के पवन शर्मा व प्रदीप सोनी के अनुसार छावा फ़िल्म हिन्दू स्वराज्य की स्थापना व गौरव का एहसास कराती है। छत्रपति संभाजी महाराज की शहादत को हिंदू प्रतिरोध और अटूट बहादुरी का प्रतीक माना जाता है। जो प्रत्येक हिंदू को देखना चाहिए। हमारे द्वारा भी सभी जन को फ़िल्म के माध्यम से छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता के इतिहास से परिचित कराने का प्रयास किया गया। स्वराज्य, जो छत्रपति संभाजी महाराज के खून में प्रवाहित हो आया था, अब वह आने वाली हर पीढ़ी के बच्चों के मन में भी प्रवाहित होना चाहिए।
फ़ोटो –
वंदे भारत न्यूज से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट
7415389901