A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिघरा कला में श्रमदान कर बुरैना नाला की, की गई सफाई

चौपाल संगोष्ठी रैली के माध्यम से अधिक से अधिक वर्षा जल संवर्धन हेतु किया गया प्रेरित

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. IMG 20250404 WA0036

जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर संपूर्ण जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जीर्ण शीर्ण पेयजल एवं जल स्रोतों के रखरखाव के लिए साफ सफाई एवं स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है, साथ ही प्राचीन कुएं बावड़ी, छोटी नदियां, तालाब, सरोवर की साफ सफाई कर उसे पेयजल के लिए पुनर्जीवित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसी कडी में शुक्रवार को ग्राम तिघरा कला के बुरैना नाला में अधिकतम वर्षा जल को संचित करनें हेतु ग्राम वासियों एवम आई ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां सीएमसीएल डी पी छात्र के सहयोग से श्रमदान करते हुए व्याप्त कचरा एवं गाद को निकाला जाकर गहरीकरण का कार्य किया गया। आसपास उगी हुई झाड़ियों की साफई की गई।IMG 20250404 WA0037

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड रीठी के सेक्टर क्रमांक 1 बड़गांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिघरा कला के में नवांकुर संस्था आदर्श नव युवक संस्थान बरजी के समन्वय एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से जल संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए चौपाल का आयोजन किया गया।IMG 20250404 WA0035

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल ने उपस्थित ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए सभी को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए स्वयं आगे आने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात के पानी को अधिक से अधिक जमीन के अंदर पहुंचाने की दृष्टि से घर -घर में सोख्ता गड्ढा बनाया जाना जरूरी है, जिसके लिए हम सभी प्रयास कर जल संवर्धन के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें जिससे हमारा आने वाला कल सुरक्षित हो सके। विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद शाह ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे सभी गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी, जिसमें जन जागरूकता के लिए दीवार लेखन चौपाल संगोष्ठी रैली और जल स्रोतों के श्रमदान से साफ सफाई विशेष रूप से शामिल हैं,IMG 20250404 WA0034

इस कार्यक्रम में परामर्शदाता गोवर्धन रजक,के द्वारा गुणवत्ता की जानकारी दी गई

ग्राम सरपंचश्री मति सुजान प्यारी केशलाल, सचिव श्री पहलाद सिंह, सह सचिव श्री प्रहलाद लोधी नवांकुर संस्था के उमेश त्रिपाठी, मु मुस्तकीम, सुरेंद्र पाठक, उमेश रजक,अनिल, पंकज, रत्नेश निलेश, मुकेश जैन, पंकज पटेल, अंकुश ठाकुर, लाल जी पटेल ग्राम वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!