


गोविंदपुर:-प्रखंड अंतर्गत एकतारा गांव के दर्जनों अल्पसंख्यक मुस्लिम अतिपिछड़ा समुदाय वर्ग के दुकानदारों को ककोलत परिसर में दुकान आवंटित न होने पर नाराज दुकानदारों ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश को आवेदन देकर दुकान आवंटित करने का गुहार लगाया है. दिए गए आवेदन में दर्शाया गया है कि दुकानदार मोहम्मद परवेज, एहसान, मकसूद आलम, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद हमीर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, नजीर अंसारी, खुर्शीद, रहमत, अलीम एवं अन्य दुकानदार सभी अल्पसंख्यक मुस्लिम अति पिछड़ा समुदाय वर्ग से आते हैं. हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण के लिए तथा अपने रोजगार वास्ते ककोलत जलप्रपात परिसर में वर्षों से करीब 15 दुकान लगाया करते थे परंतु हम लोगों को यह कहकर हटा दिया गया कि नए स्तर से दुकान बनने पर आप लोगों को ही दुकान आवंटित किया जाएगा परंतु प्रथम सर्वे के जारी लिस्ट में हम लोगों का नामोनिशान तक नहीं है. हम लोगों को वन प्रमंडल द्वारा नजर अंदाज एवं अनदेखा किया गया जो कि सरासर गलत एवं अन्याय पूर्ण है. जबकि हम लोग दुकान पाने के प्रथम हकदार होते हैं. हम सभी अल्पसंख्यक मुस्लिम अति पिछड़ा वर्ग के सभी 15 दुकानदारों को पुनः दुकान आवंटित करने की कृपा की जाए जिससे मैं एवं मेरा परिवार का भरण पोषण हो सके.
दुकानदार मोहम्मद परवेज, मोहम्मद नजीर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद हमिद अंसारी एवं अन्य बताया कि कई वर्षों से हम लोग ककोलत परिसर में अलग-अलग जिसमें श्रृंगार, होटल, कोल्ड ड्रिंक, मनिहारी एवं अन्य चीजों का दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था. हम लोगों को यह कह कर हटा दिया गया कि नए सिरे से दुकान बनने पर आप लोगों को दिया जाएगा परंतु लगभग 60 दुकान ककोलत परिसर में बनकर तैयार है जिसमें लगभग 50 दुकान का लिस्ट जारी कर दिया गया है उन दुकानदारों में से एक भी हमारे लोगों का नाम शामिल लिस्ट में नहीं है. ककोलत परिसर में दुकान नहीं मिलने पर हम लोगों को समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी और ऐसे भी हम लोग कई वर्षों से बेरोजगार बनकर कर बैठे हुए हैं और यह उम्मीद लगा कर बैठे हुए थे कि नई दुकान बनने पर हम लोगों को दिया जाएगा पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है इन सभी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी को दुकान आवंटित के लिए आवेदन देकर गुहार लगाया गया है. इससे पूर्व भी 18 फरवरी को वन प्रमंडल पदाधिकारी नवादा के कार्यालय में आवेदन देकर दुकान आवंटित के लिए गुहार लगाया गया था.



